DAV PUBLIC SCHOOL, SECTOR - 49,GURUGRAM

DAYANAND ANGLO VEDIC COLLEGE TRUST AND MANAGEMENT SOCIETY GURUGRAM

Event Detail  
‘हास्य कवि सम्मेलन’ प्रतियोगिता
Event Start Date : 20/05/2021 Event End Date 20/05/2021

‘हास्य कवि सम्मेलन’ प्रतियोगिता

 

 

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49, उप्पल साउथएंड, गुरुग्राम, में 20 मई 2021 को 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंतर्कक्षा प्रतियोगिता ‘हास्य कवि सम्मेलन’ आयोजित की गई।

कहा जाता है कि ‘हास्य’ एक ऐसी अचूक दवा है जो सभी प्रकार के विकारों को दूर भगाने की क्षमता रखता है। हँसी की इसी विशेषता को ध्यान में रखते हुए इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति को हास्य के रंग में डुबोकर माहौल को थोड़ा खुशनुमा बनाने का प्रयास किया जा सके।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के व्यंग्य और हास्य से भरी हुई कविताएँ प्रस्तुत कीं। सबके चेहरे पर छाई हुई मुस्कुराहट इस बात का प्रमाण था कि सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक बच्चों की ऐसी प्रतिभा को देखकर कितने आनंदित हो रहे थे। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चारु मैनी जी भी इस प्रतियोगिता के दौरान वहाँ उपस्थित थीं।

प्रतियोगिता समाप्त होने पर निर्णायकगण ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए परिणाम घोषित किया जो कि इस प्रकार रहा -

प्रथम स्थान -  कृतिका यादव, 11वीं ए

द्वितीय स्थान - विवेक अग्रवाल, 11वीं ई

                   भव्य सलूजा , 12वीं डी

तृतीय स्थान - निपुण शर्मा , 12वीं बी

                  जिगर चनाना, 12वीं एफ़

 

इस प्रकार यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में छिपी हुई काव्यात्मक कलाओं को निखारने और उन्हें अभिव्यक्त करने के अवसर प्रदान करने में सफल रही।

 

 
 
Contact Us ↓
 

DAV PUBLIC SCHOOL,
SECTOR - 49, GURUGRAM, HARYANA-122018
(under the aegis of Dayanand Anglo Vedic College Trust and  Management Society)
Phone: 0124-4227866
 

Like Us on:
     
Location Map ↓