DAV PUBLIC SCHOOL, SECTOR - 49,GURUGRAM

DAYANAND ANGLO VEDIC COLLEGE TRUST AND MANAGEMENT SOCIETY GURUGRAM

Event Detail  
अंतर्सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 (IX-X)
Event Start Date : 17/07/2026 Event End Date 17/07/2026

डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49, उप्पल साउथएंड में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक सोच एवं मंच संचालन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17.07.2026 को अंतर्सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था- 'बच्चों का जल्दी स्वतंत्र होना उनके विकास के लिए ज़रूरी हैl' कार्यक्रम में सभी सदनों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल श्रीमती ममता रत्रा और श्रीमती अंजलि अरोड़ा द्वारा निष्पक्ष रूप से किया गया। प्रतियोगिता में नवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली विचार प्रस्तुत करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया। कर्तल ध्वनियों की गड़गड़ाहट ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया| निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क-वितर्क, भाषा-शैली, आत्मविश्वास, विषय की समझ तथा प्रस्तुति के आधार पर परिणाम घोषित किए।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहें:

विषय के पक्ष में:

प्रथम: अर्नव खंडेलवाल (ज्योति सदन, कक्षा 9वीं 'ड')

द्वितीय: रुद्र नागपाल (शक्ति सदन, कक्षा 9वीं 'सी')

तृतीय: युवराज (जागृति सदन, कक्षा 10वीं 'ब')

विषय के विपक्ष में:

प्रथम: आदित्य भानु (ज्योति सदन, कक्षा 10वीं 'ड')

द्वितीय: भावना (जागृति सदन, कक्षा 9वीं 'अ') एवं गौरिका प्रसाद (नीति सदन, कक्षा 9वीं 'सी')

तृतीय: अभव नागपाल (प्रीति सदन, कक्षा 10वीं 'ब')

साथ ही उत्कृष्ट विषय-वस्तु एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए विधि यादव ( दसवीं ई ) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। विभागाध्यक्ष श्रीमती चंदा नरूला जी ने भी अपने प्रेरणापद शब्दों से विद्यार्थियों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया| इस प्रकार प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं समापन विद्यालय परिवार के सहयोग से अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

 

 
 
Contact Us ↓
 

DAV PUBLIC SCHOOL,
SECTOR - 49, GURUGRAM, HARYANA-122018
(under the aegis of Dayanand Anglo Vedic College Trust and  Management Society)
Phone: 0124-4227866
 

Like Us on:
     
Location Map ↓